सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। 26वीं झारखंड सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दस पहलवान पलामू हरिहरगंज रवाना हुए। सभी खिलाड़ी को जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश्वर मांझी, उपाध्यक्ष बलबीर प्रसाद आदि ने शुभकामना देकर रवाना किया। बताया गया कि सभी खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हरिहरगंज, पलामू में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पलामु जाने वालों में कोच संजय ठाकुर पूजा कुमारी, महिला पहलवान खुर्शिता टोप्पो, होलिका कुमारी, अनुराधा कुमारी, अंजना कुमारी, सरस्वती कुमारी एवं पुरुष पहलवान में सचिन लकड़ा, श्याम राउत, परमेश्वर यादव और मृत्युंजय सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...