आजमगढ़, जनवरी 22 -- आजमगढ़। राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन शुक्रवार से होगा। जनपदीय चयन 23 जनवरी और मंडलीय चयन 24 जनवरी को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 28 से 30 जनवरी तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...