मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मिर्जापुर संवाददाता l 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कराते प्रतियोगिता में विन्ध्याचल मंडल के कोन ब्लॉक के मवैया स्थित मिश्रीलाल इंटरमीडिएट कॉलेज छात्रों ने अपनी कराते कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड,दो सिल्वर समेत आठ मेडल जीत कर प्रदेश में अपनी धाक जमाया l यह प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ l कक्षा 9 के नीरज यादव , सातवीं के ऋषभ गोल्ड मेडल, 7वीं रंजीत, 9 वीं के सुमित सिल्वर मेडल, 7 वीं क्लास के आदर्श यादव,सतीश, 8 वीं के विवेक सोनकर और 9 वीं के बासुदेव सोनकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा कर जनपद का नाम रोशन किया है l टीम मैनेजर के रुप में बीसुंदरपुर इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक राजपति साथ गए थे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...