राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर बना चैम्पियन
मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को अंतिम मुकाबला हुआ। फाइनल में पहुंची मुजफ्फरनगर एवं बागपत की टीम के मध्य खेले गए मैच में मुजफ्फरनगर की टीम 25-9 से विजेता बनी। विजेता टीम खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वावधान में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन कर मुकाबले शुरू कराए। विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व डीएसपी अर्जुन देशवाल ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। अंतिम दिन हुए मुकाबले में मुजफ्फरनगर और बागपत खिलाड़ियों के बीच मैच हुआ। मुजफ्फरनगर की टीम 25-9 अंकों से विजेता बनी। समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.