सिद्धार्थ, दिसम्बर 8 -- सिद्धार्थनगर। सीनियर वर्ग पुरुष एवं महिला का 13 व 14 दिसंबर को होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में होगा। इसके लिए नौ दिसंबर को रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी में ट्रायल होगा। जिले के सभी खिलाड़ी ट्रायल के लिए अवश्य पहुंचे। यह जानकारी जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार साह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...