रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर। जिला खेल कार्यालय द्वारा अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार से आयोजित होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि इसमें ऊधमसिंह नगर सहित देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और अल्मोड़ा की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता नॉक ऑउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी और 1 टीम मैनेजर कुल 13 सदस्य होंगे। खिलाड़ियों को उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...