सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- सिद्धार्थनगर। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 18 अगस्त को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल होगा। यह ट्रायल शाम तीन बजे से शुरू होगा, जिसमें जिले भर के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जिला सचिव सोनू गुप्त ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत अंडर-20 वर्ग में 17 सितंबर 2006 से 16 सितंबर 2008 के मध्य जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पहले प्रयागराज, फिर देहरादून में दम दिखाएंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: जूनियर एथलेटिक्स ...