मेरठ, जनवरी 9 -- भामाशाह पार्क के एथलेटिक्स ट्रैक पर राज्य स्तर प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर पुरुष और महिला टीम के मंडल ट्रायल आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने रनिंग और फील्ड इवेंट्स में दावेदारी पेश की। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की खेल क्षमता परखी। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच गौरव त्यागी ने बताया सीनियर पुरुष राज्य स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 11-12 जनवरी को अयोध्या में होगा। मंडल टीम ट्रायल में 50 से अधिक खिलाडियों ने 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000, 10000 मीटर रनिंग और थ्रो और जंप स्पर्द्वाओं के लिए ताकत झोंकी। 19 खिलाड़ियों को चुना जाना है। महिला वर्ग प्रतियोगिता अयोध्या में 15 और 16 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी, जिसके लिए 19 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। दोनों ट्रायल में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्वनगर, गाजियाबाद और ...