रुद्रपुर, जून 2 -- खटीमा। वन चेतना केंद्र स्टेडियम, चकरपुर (खटीमा) के खिलाड़ियों ने सोमवार को उत्तराखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स मीट-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।प्रतियोगिता में स्टेडियम की प्रतिभाशाली एथलीट नीतू चंद ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हेप्टाथलॉन को एथलेटिक्स की सबसे चुनौतीपूर्ण बहु-स्पर्धाओं में गिना जाता है, जिसमें नीतू ने अपने तकनीकी कौशल और फिटनेस का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं पुरुष वर्ग की हैमर थ्रो स्पर्धा में वेदांत कन्याल ने 54.85 मीटर का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हा...