मथुरा, अगस्त 18 -- जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेसरा पर आयोजित किया गया। एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-20 डिस्कस थ्रो में प्रदीप चौधरी, अनुज कुमार व तेजवीर सिंह, अंडर-16 लंबी कूद में मयंक तोमर, सौरभ कुमार, कृष्णा व अंकुर तथा बालिका वर्ग में शीतल का चयन हुआ। अंडर-16 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में हरिओम, ललित, यश व सतेंद्र और 60 मीटर में हेमंत सिंह, ग्रंथ चौधरी, दलजीत चौधरी व सुमित कुमार चुने गए। यह भी पढ़ें- चार खिलाड़ियों का यूपी स्टेट चैंपियनशिप में चयन बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में भावन...