सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- सीतामढ़ी। राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालयी खेलकूद वुशू प्रतियोगिता 2025 में तिरहुत प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए सीतामढ़ी की टीम ने स्वर्ण, कांस्य व रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। बिहार के बक्सर जिला में खेल विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल वुशू प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की कुल 15 खिलाड़ियों के टीम ने भाग लिया। इसमें सीतामढ़ी के आठ खिलाड़ियों में पांच बालक व तीन बालिकाएं शामिल थे। प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों ने अपने अपने भार वर्ग में पदक प्राप्त कर नाम रौशन किया। इसमें सुमित कुमार ने 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शिवम कुमार ने 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, राहुल कुमार 85 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, विक्रम कुमार 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, आलोक कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.