राज्य स्कूली हैंडबॉल में वाराणसी ओवरऑल चैंपियन
वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रदेशीय स्कूली हैंडबॉल में वाराणसी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मेजबान टीम ने बालक- बालिका वर्ग की सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रदेशीय स्कूली खेल में पहली बार यह कारनामा हुआ है जब किसी टीम ने सभी खिताब जीते। मंगलवार को बारिश के कारण बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में मुकाबले नहीं हो सके। इसके बाद सभी मैच परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में कराए गए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी वाराणसी ने अपना दबदबा कायम रखा।
अंडर-14 वर्ग का प्रदर्शन अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 15-7 गोल से पराजित कर किया। आजमगढ़ ने अलीगढ़ मंडल को 5-4 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 के खिताबी मुकाबले में वाराणसी ने अयोध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.