पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिविल सर्जन एवं संचारी रोग पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला यक्ष्मा केंद्र पूर्णिया सपोर्टिंग पार्टनर केएचपीटी एवं डब्ल्यूएचपी के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को शिष्टाचार स्वरूप जिलाधिकारी अंशुल कुमार से औपचारिक मुलाकात की गई। पूर्णिया जिला को बिहार में टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर 10 जून को राज्यपाल एवं स्वास्थ्य मंत्री बिहार के द्वारा पटना के अधिवेशन भवन में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कन्नौजिया एवं डॉ. संचारी रोग पदाधिकारी मोहम्मद तनवीर हैदर को राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्णिया टीवी विभाग के कर्मी इस सम्मान से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर डीपीएम सोरेन्द्र कुमार दास, राजनाथ झा, राजेश शर्मा, मो. मासूम राजा...