पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश विकास की दिशा में अग्रणी बन कर उभरा है। विकास की यात्रा में प्रदेश के सभी जनपद निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, जिसमें पीलीभीत भी शामिल है। यहां पर्यटन और निवेश में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राज्य सूचना आयुक्त डॉ.अग्निहोत्री ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वाइफरकेशन निरीक्षण भवन में कहा कि जन सूचना अधिकारियों को विकास यात्रा में अपने स्तर से पूरा सहयोग करना चाहिए। निर्धारित अवधि जरूरतमंदों को सूचना प्रदान करनी चाहिए। इससे उनकी समस्याओं का समाधान समाधान आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जिले में पर्यटन विकास के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों...