सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर। संवाददाता। राज्य सूचना आयुक्त उप्र मोहम्मद नदीम 27 अप्रैल को जनपद दौरे पर रहेंगे। वह कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विभागों के जनसूचना अधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी के साथ किसी एक तहसील व ब्लॉक के जनसूचना प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण करेंगे। यही नहीं, जनसूचना अधिकारियों के समक्ष सूचना का अधिकार के तहत प्रस्तुत आवेदन पत्रों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के समक्ष प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके प्रश्नों का भी समाधान राज्य सूचना आयुक्त द्वारा किया जाएगा। आयोग द्वारा जिन प्रकरणों में अभी तक अर्थदण्ड वसूली और क्षतिपूर्ति की कार्यवाही की गई है, उसका विस्तृत विवरण भी लिया जाएगा। आयोग में चल रही द्वितीय अपीलें व शिकायतें के शीघ्र निस्तारण क...