मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- मोरना। उत्तराखंड, बिजनौर व तहसील जानसठ क्षेत्र के खादर से जुड़े सीमा विवाद के निस्तारण को लेकर शनिवार को उत्तराखंड, बिजनौर तथा जानसठ तहसील के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जानसठ तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उपजिलाधिकारी जानसठ द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जनपद की सीमा से सटे ग्राम मजलिसपुर तौफीर एवं ग्राम चांदपुरी खादर खुर्द के बीच राज्य की सीमा को निर्धारित करने को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। वही शिकायतकर्ता अमरपाल द्वारा हरिद्वार जनपद की चकबंदी पूर्ण नहीं होने को लेकर मामले उच्च न्यायालय उत्तराखंड में याचिका विचाराधीन है, जिसके क्रम में दोनों जनपदों की सीमाओं के स्पष्ट निर्धारण की आवश्यकता बताई। इसी को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार जानसठ की अध्यक...