जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित 24वीं झारखंड राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता में स्वर्गीय जगदीश चंद्र बोस मेमोरियल ट्रॉफी (पुरुष वर्ग) पर सीआईएसएफ और स्वर्गीय महाबीर उरांव मेमोरियल ट्रॉफी (महिला वर्ग) पर पूर्वी सिंहभूम की टीम ने कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में पुरुष वर्ग में रांची ने हजारीबाग को 2-1 सेट से हराया, जबकि महिला वर्ग में धनबाद ने देवघर को सीधे सेटों में पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम ने पश्चिमी सिंहभूम को 3-1 सेट से हराकर खिताब जीता। मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा और दर्शकों ने उच्च स्तरीय खेल का आनंद लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में सीआईएसएफ ने धनबाद को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.