चाईबासा, नवम्बर 15 -- चाइबासा।"धरती आबा" भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा के बस स्टैंड चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर मंत्री दीपक बिरुवा उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वाहमन टूटीं, चाईबासा नगर परिषद के पदाधिका संतोसनी मुर्मु,डीएसओ सुशीला खलखो,परिचारी प्रवर, स्थानीय थाना प्रभारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि आदि के द्वारा भी "धरती आबा" की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।...