रामगढ़, मई 20 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड कार्यालय में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कहा गया कि यह प्रदर्शन हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों, वादाखिलाफी के खिलाफ है। इसकी अध्यक्षता पतरातू मंडल के उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह व संचालन भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने किया। मौके पर कहा गया कि हेमंत सरकार ने झारखंड के मेहनती किसानों को सिर्फ छला है। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से हमारे अन्नदाताओं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन संवेदनहीन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, भाजपा रामगढ़ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावल, जिला महामंत्री सह पतरातू प्रखंड के प्रभारी राजू चतुर्वेदी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉकटर संजय सिं...