रांची, अक्टूबर 31 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगा रही है। भाजपा का एक मात्र उद्देश्य लोगों में भ्रम फैलाना है। डॉ. तनुज खत्री ने कहा कि भवन निर्माण विभाग सहित झारखंड सरकार के सभी विभागों में टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, नियमबद्ध और डिजिटली मॉनिटर की जाती है। टेंडर जारी करने से पहले तकनीकी स्वीकृति, प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय स्वीकृति जैसे कई चरण पूरे किए जाते हैं। इसके बाद ही एनआईटी (नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) जारी किया जाता है, जिसमें कार्य का नाम, स्थान और अनुमानित राशि (एस्टीमेट कॉस्ट) स्पष्ट रूप से दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया में बिना एस्टीमेट कॉस्ट के कोई टेंडर जारी नहीं होता। भाजपा प्रवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.