मधेपुरा, जुलाई 13 -- मधेपुरा निज संवाददाता राज्य सरकार द्वारा प्रखंडों में खोले गए राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। वे भागलपुर से ऑनलाइन सभी प्रखंडों के कॉलेजों का करेंगे शुभारंभ। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग पटना से जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। पत्र के अनुरूप बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के डिग्री कॉलेज रहित 16 प्रखंडों में खोले गए डिग्री कॉलेज के शुभारंभ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय में बैठक हुई। कुलपति प्रो. बीएस झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुलपति ने सभी राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि शुभारंभ समारोह में कॉलेज में नामांकित छात्र छात्राएं, अभिभावक और इलाके के गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने को...