रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के महासचिव आलोक दुबे ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर भाजपा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सरकार की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शिता और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन विपक्ष इसे बदनाम करने की साजिश में लगा हुआ है। अवैध खनन के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और दोषियों पर लगातार कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी द्वारा बताए गए आंकड़े पूरी तरह संदिग्ध हैं और उनका कोई आधिकारिक आधार नहीं है। अगर इतने बड़े स्तर पर अवैध परिवहन हो रहा है, तो अब तक कोई ठोस प्रमाण क्यों नहीं दिया गया? सिर्फ सोशल मीडिया पर आरोप लग...