गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला में सोन-कनहर पाइप लाइन सिंचाई परियोजना को पूर्ण कराने संबंधी अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2017 में 1276 करोड़ रुपए की लागत से जिले की भूमि को सिंचित करने के लिए सोन-कनहर पाइप लाइन सिंचाई परियोजना का स्वीकृति प्रदान की थी। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण इस परियोजना का निर्माण कार्य विलंब से वर्ष 2019 में एलएंडटी कंपनी द्वारा शुरू किया गया। मार्च 2022 तक कार्य को पूर्ण करना था जो समय पर नहीं हो पाने के कारण कंपनी को कार्य का विस्तार करते हुए 30 जून 2026 तक पूरा करने का समय दिया गया है। परंतु अभी भी कुछ स्थानों पर पंप हाउस बनाने के लिए वन विभाग से अनापति प्...