आरा, अप्रैल 11 -- आरा, एसं। भाकपा माले का बिहार में पार्टी के विस्तार की रणनीति बनाने के लिए 16 से 18 मई को लहेरिया सराय दरभंगा में होने वाले भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन के प्रतिनिधि चयन हेतु जिले में प्रतिनिधि चयन को नामांकन शुरु हो गया है। 11 और 12 अप्रैल को जिले के पार्टी जिला कार्यालय में आरा नगर, आरा मुफ्फसिल, उदवंतनगर, कोईलवर, बड़हरा के लिए जिला सचिव अभ्युदय, जगदीशपुर में पीरो, जगदीशपुर, बिहिया व शाहपुर के लिए राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, पवना में संदेश, अगिआंव, गड़हनी, चरपोखरी के लिए जिला स्थायी समिति सदस्य रघुवर पासवान और खुटहां में तरारी, सहार के लिए राज्य कमेटी सदस्य रमेश सिंह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष 107 पार्टी सदस्यों ने नामांकन किया। 13 अप्रैल को स्क्रूटनी व नाम वापसी और 15 अप्रैल को इन्हीं चार कार...