हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। ग्राम पंचायत बरवाना के ग्राम नगला अहीर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की सांसद निधि से 25 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही ‌225 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण एवं दो हाई मॉस्क सोलर लाइट की स्वीकृति के उपरांत इनका भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर रावल, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा केन्द्रीय कार्यालय जितेन्द्र रावल द्वारा किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा की विधायक निधि से निर्मित 130 मीटर इण्टर लॉकिंग सड़क एवं ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय की निधि से निर्मित बारात घर का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए क्...