औरंगाबाद, मार्च 17 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा सदस्य बनने पर हसपुरा प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। पटना उनके आवास उन्हें गुलदस्ते देकर बधाई दी। एनडीए के सहयोगी के रूप में उन्हें उच्च सदन में भेजे जाने पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विकास कुशवाहा समेत रालोमो नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती और बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सामाजिक न्याय और संघर्ष की जीत बताया। अजय कुशवाहा, निर्भय पासावन, मुकेश कुमार, शशिभूषण, रवि कुमार, रमेश कुमार, विनोद कुमार, योगेश कुमार, नीतीश कुमार, राजदीप कुमार, अरबिंद सत्यार्थी, रंजय कुमार, नवीन शास्त्री, राम कुमार वर्मा, गुड्डू कुमार ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...