मेरठ, सितम्बर 2 -- रैकोनेक्ट एकेडमी में चल रही योनेक्स सनराइज सेकंड यूपी राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। मेजबान मेरठ के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अंडर-15 बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में आदित्य तोमर ने प्रयागराज के शिवेश गुप्ता को 15-11, 15-7 से हराया। आदित्य ने अंडर-17 बालक एकल में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और गाजियाबाद के सत्यम यादव को 15-13, 15-8 से हराया। मेरठ की मान्या सिंह ने भी कई स्पर्धाओं में शानदार खेल दिखाया। अंडर-15 मिश्रित युगल में वह आदित्य तोमर के साथ उतरीं। यह भी पढ़ें- यूपी सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले क्वार्टर फाइनल में मेरठ की इस जोड़ी ने राघव भारद्वाज और सान्विका ग...