मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दरभंगा में आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की बालक टीम उपविजेता रही।सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर का मुकाबला पटना से हुआ, जिसमें टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 21-11 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला भागलपुर के साथ बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। कड़े मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम 15-19 से पराजित हुई और उपविजेता रही।बालिका टीम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी और सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: बिरौल में राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल का हुआ आगाज यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स में सीआईएससीई बिहार-झारखंड क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न...