धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता लातेहार के जिला खेल मैदान में आयोजित होनेवाली 23वीं सब जूनियर झारखंड बालक एवं बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को धनबाद की बालक एवं बालिका टीम रवाना हो गई। जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि बालक वर्ग में रोहित मित्तल (कप्तान), आशीष कुमार, दीपक कुमार, सौरव सिंह, प्रेम कुमार, समीर कुमार महतो, रोहित कुमार, आदर्श पाराशर, गौरव कुमार, प्रियांशु कुमार, ऋषिकेश सिंह टीम में शामिल हैं। टीम के चीफ कोच कन्हैया कुमार, सहायक कोच यश खान, बालिका वर्ग में रितिका कुमारी (कप्तान), दीप्ति कुमारी, दीक्षा कुमारी, आरूषा, शाहिद, साइमा, शाहिद कुमारी, अर्पिता आरूषी कुमारी, श्रद्धा सुमन, कृष्णी पाठक, तनुश्री कुमारी टीम में शामिल हैं। टीम की प्रशिक्षक खुशबत परवीन हैं। वॉलीबॉल टीम ...