जमशेदपुर, दिसम्बर 20 -- पटमदा : शनिवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा द्वारा टोला टैगिंग अभियान के अंतर्गत लोवाडीह गांव में एक सघन शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया। उनके साथ शिक्षक तुलसी महतो एवं महेश कुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर अभियान दल ने लोवाडीह गांव में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी एवं उनके संबंधित अभिभावक से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। इस दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने, घर में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाने तथा शिक्षा से जुड़े विषयों में विद्यालय को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया।विद्यालय प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से यह जानकारी दी कि आगामी प्री-बोर्ड परीक्षा विद्यार...