मुजफ्फरपुर, जून 22 -- कांटी। स्वराज शूटिंग अकादमी पखनाहा के 17 खिलाड़ियों का बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी सोमवार को पटना के लिए रवाना हो गए। प्रतियोगिता का आयोजन 23, 24 एवं 25 जून को कल्याण बीघा इंडोर स्टेडियम, पटना में होगा। राइफल वर्ग में स्वराज भारद्वाज, समर कुमार सिंह, ध्रुवेश कुमार सिंह, प्रतीक मिश्रा, शांतनु अमन एवं पिस्टल वर्ग में श्रेया भारद्वाज, सुमेधा सिंह, उज्ज्वल कुमार, अरिंजय राज, सूरज कुमार, दिव्यांशु कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार, आदित्य वर्मा, निशांत राज, नीतू राज, मोहित जाम्बुलकर का चयन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...