राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में चतरा राइफल क्लब का दबदबा
चतरा, अगस्त 2 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में चतरा राइफल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 21 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 49 पदक जीतकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में क्लब के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने आगामी ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। प्रतियोगिता में अश्विन ने सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। रवि कुमार यादव एवं अश्विनी ने 3-3 स्वर्ण एवं 1-1 रजत, स्नेहा कुमारी ने 2 स्वर्ण, राखी कुमारी ने 1 स्वर्ण एवं 2 रजत, विवेक राज ने 1 स्वर्ण एवं 2 रजत, अर्नव कुमार ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत, जबकि सचिन कुमार एवं सौरव कुमार ने 1-1 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- राइफल शूटिंग में नवरतन सृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.