कटिहार, जून 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति को परखने के लिए शुक्रवार को राज्य शिक्षा विभाग की टीम जिले में सक्रिय रही। राज्य शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुभाष गुप्ता ने जिले के पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनितशहर के न्यू कॉलोनी स्थित आदर्श हाईस्कूल एवं प्लस टू हाई स्कूल फुलहरा गोरगामा सहित अन्य विद्यालयों का स्थल निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों के उपयोग और विद्यालय संचालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित कक्षाओं, छात्रों की उपस्थिति, स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति देखी गई। साथ ही विद्यालयों में पीएम श्री योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति और उसके प्र...