राज्य शिक्षक पुरस्कार लेकर लौटीं सैय्यदा का बीएसए ने किया स्वागत
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- पीलीभीत। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होकर पीलीभीत लौटीं प्रधानाध्यापक सैय्यदा का सोमवार को बेसिक शिक्षा भवन में बीएसए रोशनी सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। बीएसए रोशनी सिंह ने प्रधानाध्यापक का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। बीएसए ने कहा कि प्रधानाध्यापक को यह सम्मान उनकी मेहनत, परिश्रम, समर्पण और शिक्षा के प्रति निरंतर योगदान के स्वरूप मिला है। यह उपलब्धि न केवल सैयदा के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- बीबीएम की शिक्षिका को सम्मान जिले के अन्य शिक्षकों को भी उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.