मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिए जाने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है। जनपद स्तर पर हुए साक्षात्कार के बाद तीन शिक्षकों की पत्रावली राज्य मुख्यालय भेजी जा चुकी है, जिनका 19 अगस्त को राज्य स्तरीय चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार और प्रेजेंटेशन होगा। जनपद स्तर पर इस पुरस्कार के लिए चार शिक्षकों ने आवेदन किया था। डायट में आयोजित स्थानीय साक्षात्कार प्रक्रिया में वैदिक पुत्री पाठशाला नई मंडी की डा. राजेश कुमारी शामिल नहीं हुईं। वहीं, नगर क्षेत्र के गंगारामपुरा प्राथमिक विद्यालय से दिलशाद अहमद, सेदपुर कलां उच्च प्राथमिक विद्यालय से दीपा त्यागी और प्राथमिक विद्यालय रूस्तमगढ़ की प्रधानाध्यापिका आरती शर्मा ने साक्षात्कार में भाग लिया। डीआईओएस हरिकेश यादव और जिला बीएसए संदीप कुमार ...