देवघर, मई 31 -- देवघर,प्रतिनिधि। रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को चेंबर भवन रांची में सफलता पूर्वक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक एवं उच्च स्तरीय मुकाबले देखने को मिले। समारोह के मुख्य अतिथि आईएएस छवि रंजन निदेशक खेल एवं युवा कार्य विभाग रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.सुनील खवाड़े उपाध्यक्ष ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन एवं आदित्य मल्होत्रा अध्यक्ष एफजेसीसीआई मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शतरंज के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर अतिथियों ने कहा कि भारत तथा झारखंड में शतरंज का तेजी से विकास हो रहा है और खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- ...