प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज, अनिकेत यादव। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय ने इस बार स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर परीक्षा में विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए लगभग 75 हजार छात्रों को कृपांक (ग्रेस मार्क्स) के जरिए पास कर दिया गया है। यह फैसला उन छात्रों के लिए बेहद अहम साबित होगा, जो थोड़े अंकों से पीछे रह गए थे और बैक या फेल की स्थिति में पहुंच गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को राहत देने के लिए कृपांक देने की प्रक्रिया को तीन स्तरों में बांटा है।पहले स्तर में वे विद्यार्थी शामिल हैं, जो बहुत कम अंकों से बैक ईयर की स्थिति में चले गए थे। ऐसे छात्रों को आवश्यक कृपांक देकर सीधे पास कर दिया गया है। दूसरे स्तर में वे छात्र आते हैं, जिनके कुछ विषयों में थोड़े अंकों से बैक पेपर आ गया था। इन छात्रों क...