प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में 18 पदों पर गेस्ट फैकल्टी (अतिथि प्रवक्ता) की नियुक्ति होगी। वर्तमान में नियमित शिक्षकों के 60 से अधिक पदों पर नियुक्ति लंबित है। ऐसे में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जा रही है। सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी तथा स्कूल ऑफ फार्मेसी में कुल 18 पदों पर गेस्ट फैकल्टी का पैनल तैयार किया जाएगा। सामाजिक विज्ञान संकाय में संस्कृत व मनोविज्ञान के एक-एक और अर्थशास्त्र के दो पदों के लिए एक सितंबर को साक्षात्कार होगा। विज्ञान संकाय के तहत जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषयों में एक-एक पदों के लिए साक्षात्कार दो सितं...