प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रयागराज। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी)-2026 के ई-प्रवेश पत्र 17 जुलाई से विश्वविद्यालय की वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई (रविवार) को शहर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम और मेरिट सूची 20 से 21 जुलाई के बीच जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 25 जुलाई से विश्वविद्यालय परिसर में शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- UNIRAJ PG Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन के लिए आवेदन शुरू; 28 को...