प्रयागराज, मई 27 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की सम एवं वार्षिक सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाएं मंगलवार को प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के 166 केंद्रों पर तीन पालियों में हुईं। परीक्षा में कुल 1,16,613 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4377 अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के उड़ाका दलों ने औचक निरीक्षण के दौरान 09 छात्रों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा। कुलपति ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...