रांची, सितम्बर 26 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।रांची के सांसद व राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ के दिल्ली आवास पर रविवार को करम मिलन समारोह का आयोजन होगा। करम मिलन में दिल्ली के जंतर-मंतर रोड स्थित आवास में झारखंड की लोक-संस्कृति के साथ उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा की करम प्रकृति , परंपरा और लोक-संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता , जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। इस विरासत को सहेजना, उसका सम्मान करना और नई पीढ़ी तक इसके मूल्यों को पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। मिलन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई केंद्रीय विभाग मंत्री उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- क...