भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड के वॉलीबॉल मैदान में सोमवार को बिहार राज्य यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कैंप की शुरुआत हुई। कैंप का उद्घाटन जिला संघ के उपाध्यक्ष विजय यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने टीम को एकजुट और खेल भावना से खेलने को लेकर प्रेरित किया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को वॉलीबॉल किट दिया गया। इस मौके पर जिला संघ के सचिव अजय राय ने सभी खिलाड़ियों सहित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ी छह से नौ मार्च तक बेगूसराय में आयोजित होने वाली बिहार राज्य यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अपना दम दिखाएगी। इस अवसर पर जिला संघ के वरीय उपाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह, प्रशिक्षक कुमार हीरा, संयुक्त सचिव पीयूष, सहायक सचिव स...