हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- फोटो हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं किए जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजे ज्ञापन में कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार के लिए आंदोलन कर रहे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिलाक्ष्यक्ष प्रताप बिष्ट ने नेतृत्व के दिए ज्ञापन में कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के हालात बदतर बने हुए है। पर्वतीय क्षेत्र में अस्पताल रेफर सेंटर बन गए है। जिससे हर माह लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। कहा कि चौखुटिया में आंदोलन कर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। मांग की गई की आंदोलनकारियों की मांग का सम्मान करते हुए जल्द समाधान किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द प्रदेश में स्वास्थ्...