पटना, मई 2 -- बिहार को संभावित बाढ़ से बचाने के लिए चल रही कटाव निरोधक योजनाएं युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं। अब तक 77 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। विभाग की कोशिश है कि इस माह तक बाकी काम पूरा कर लिया जाए। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देश पर मुख्यालय से हर रोज इन योजनाओं की निगरानी की जा रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न नदियों पर अवस्थित तटबंधों, संरचनाओं व अन्य आक्राम्य स्थलों की सुरक्षा के लिए बाढ़ 2026 पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का कार्यान्वयन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कोसी और गंडक से होने वाली तबाही कम करने को नेपाल से बनी सहमति इस बार 416 योजनाओं का चयन किया गया है। इस पर 450 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इन योजन...