रांची, फरवरी 23 -- रांची। संवाददाता राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि राज्य में पहली बार सभी नगर निकायों के चुनाव एक साथ हुए हैं। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए गए थे। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पूरे राज्य में 62 फीसदी मतदान हुए हैं। चुनाव के दौरान कई हिस्सों में छिटपुट घटनाएं भी हुई हैं। प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प के रूप में यह घटनाएं घटी हैं। इसकी रिपोर्ट मंगाई गई है। वहीं, सिर्फ जुगसलाई में एक बार बीस मिनट के लिए मतदान की प्रक्रिया रुकी थी। कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा है। उन्होंने एक साथ निकाय चुनाव बेहतर तरीके से होने को ऐतिहासिक और संतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है और वे बधाई के पात्र हैं। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.