रांची, मार्च 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल राज्य में कुल 28,000 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें सरकारी और निजी क्षेत्र की भागीदारी 50-50 प्रतिशत है। आईपीएचएस के अनुसार कुल बेड का 15% आईसीयू बेड होने चाहिए। यानी राज्य में 4,200 आईसीयू बेड होने चाहिए, जबकि, लगभग 800 (3%) बेड ही उपलब्ध है। राज्य के 18 जिलों में आईसीयू बेड की भारी कमी है। इस गैप को भरने के लिए अगले 3 से 4 वर्षों का एक रोडमैप तैयार किया गया है।इसके तहत मानक के अनुरूप बेड की संख्या बढ़ाकर 60,000 करने का लक्ष्य है। आसीयू की कमी से जूझ रहे जिलों में रिम्स के समन्वय से तकनीकी कर्मचारियों को वेंटिलेटर ऑपरेशन और आईसीयू केयर का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव सोमवार को रांची के एक होटल में 'गाइडलाइन्स फॉर ऑर्गेनाइजे...