पटना, जून 18 -- बियाडा की परियोजना समाशोधन समिति ने 30 औद्योगिक इकाइयों को 26.59 एकड़ भूमि आवंटन पर मुहर लगा दी है। इन इकाइयों से राज्य में 627.83 करोड़ निवेश आएगा। इससे करीब 3329 लोगों को रोजगार मिलेगा। जिन इकाइयों को भूमि आवंटित की गई हैं, वे खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स तथा जनरल मेन्यूफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं। औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार(बियाडा) परियोजना समाशोधन समिति की गुरुवार को हुई बैठक की अध्यक्षता उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने की। उन्होंने बताया कि यह निवेश बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा। निवेशकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सरल प्रक्रियाओं एव...