मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य में 21 हजार आशा कार्यकर्ताओं की बहाली होगी। इनमें 14 हजार 409 आशा कार्यकर्ताओं की ग्रामीण और 7289 की शहरी क्षेत्रों के लिए बहाली होगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इसका निर्देश जारी किया है। साथ ही सभी जिलों को आशा कार्यकर्ताओं की रिक्तियां भी भेज दी है। यह भी पढ़ें- बिहार में जल्द होगी 21000 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदनआशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जिलों को भेजे पत्र में कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की प्रक्रिया काफी धीमी है। विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। विभाग ने दो महीने के अंदर सभी जिलों को आशा की बहाली करने का निर्देश दिया है।आशा फैसेलिटेटर की बहाली आशा कार्यकर्ताओं के साथ आशा फैसेलिटेटर...