रांची, फरवरी 23 -- रांची, संवाददाता। राज्य में सोमवार को 48 नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव के लिए वोटिंग की गई। सभी नगर निकाय क्षेत्रों सबसे कम मतदान रांची नगर निगम क्षेत्र में ही हुआ है। रांची नगर निगम में सिर्फ 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो पिछली बार 2018 में हुए चुनाव से भी करीब छह प्रतिशत कम है। पिछली बार 49.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं] रांची जिला के बुंडू नगर पंचायत के चुनाव में 74 फीसदी मतदान हुआ है। बुंडू में पिछली बार के मुकाबले दो फीसदी अधिक मतदान हुआ है। उस दौरान बुंडू में 72 फीसदी मतदान हुआ था। बता दें कि जहां रांची वोटिंग के मामले में सबसे अंतिम पायदान में है वहीं बुंडू 48 निकाय क्षेत्रों में मतदान के मामले में टॉप तीन में है। बता दें कि रांची नगर निगम क्षेत्र में शुरुआती दो घंटे में सिर्फ सात फीसदी ही मतदान हुआ था। सबसे अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.