पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में बिहार समृद्धि के मामले में काफी आगे बढ़ेगा। बिहार समृद्ध राज्य में एक होगा। इसके लिए उद्योग, सड़क, रोजगार समेत अन्य विकास योजनाओं में निरंतर विकास कार्य आगे बढ़ रहा है। जी राम जी योजना में अब लोगों को 125 दिन की रोजगार की गारंटी है। बेरोजगारों को भत्ता है। भ्रष्टाचार पर रोक लग रहा है। मंत्री जायसवाल भाजपा कार्यालय वनभाग में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समृद्वि पर निकले हुए हैं। इससे पूर्व चुनाव से पहले प्रगति यात्रा के माध्यम से कई योजनाओं को लाने का काम किया है। अब इस मामले में काफी काम हो रहा है। इसमें काम को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है। उन्होंने अपराध...